ब्याही पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वसूले छह करोड़

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, मुरादाबाद : पूर्व विधायक की बेटी से सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के अश्लील फोटो खींचकर पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है। फोटो डिलीट करने का झांसा देकर अब तक छह करोड़ रुपये वसूल चुका है।

पिछले साल पीड़िता की पिता की मौत के बाद आरोपित पेट्रोल पंप और संपत्ति हथियाने की फिराक में लग गया। पेट्रोल पंप नाम करने पर अश्लील फोटो डिलीट करने का भरोसा दिया। पुलिस ने आरोपित, उसकी पत्नी, बेटे और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता विधायक रहे थे। बेटा नहीं होने के कारण पीड़िता समेत तीन बेटियां ही उनकी संपत्ति की मालिक हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले कानपुर में एक कारोबारी से हुई है। पिता के बीमार होने पर उनकी देखभाल के लिए वह मायके आती रहती थी।

आसिफ अली उर्फ शिवली चौधरी का पिता के पास आना-जाना था। चार अप्रैल, 2019 को आरोपित ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील फोटो भी खींच लिए। धमकी दी कि किसी से इस बारे में कहा तो फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दूंगा।

उसने रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपित ने घर पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इस दौरान उसकी पत्नी दरवाजे के बाहर बैठी रहती थी। आसिफ ने डरा धमकाकर कई कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। नशे की हालत में मुझे कचहरी भी ले गया। जहां अपने वकील भाई की मदद से मुझसे कई कागजों पर साइन करा लिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours