Gangotri Yamunotri धाम में सुरक्षा कड़ी, बम निरोधक दस्ते की सघन चेकिंग

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी : Gangotri Yamunotri धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते (BDS) ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के संवेदनशील इलाकों की गहन तलाशी ली गई।

आधुनिक मेटल डिटेक्टर और अन्य उन्नत उपकरणों की मदद से हर संभावित खतरे की जांच की गई, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो। पूरे यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसके अलावा, बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। धाम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ ATS, BDS, आपदा प्रबंधन टीम और खुफिया एजेंसियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours