एनएच-34 पर भीषण सड़क हादसा, चार बारातियों की मौत

खबर रफ्तार, एनएच-34: हमीरपुर जिले में एनएच-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर और मारुति वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की एक बारात महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग मारुति वैन से यात्रा कर रहे थे। जैसे ही वैन छिरका के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पीएम मोदी ने सिक्किम को बताया “पूर्वी भारत का स्वर्ग”

हादसे में मोहन (20), आशीष (30), कमलेश और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रोहित (19), दिलीप (24) और बाबूजी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours