Nora Fatehi : ‘सरके चुनर’ विवाद पर महिला आयोग पहुंचीं Nora Fatehi, मांगी माफी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : Nora Fatehi बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi हाल ही में ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के समन के बाद गुरुवार को वह आयोग के सामने पेश हुईं और विवादित गाने को लेकर माफी मांगी।

जानकारी के अनुसार, आयोग के समक्ष करीब एक घंटे तक सुनवाई चली, जिसमें गाने के बोल, फिल्मांकन और उसके सामाजिक प्रभाव को लेकर अभिनेत्री से सवाल पूछे गए। सुनवाई के दौरान नोरा फतेही ने खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में वह ऐसे कंटेंट को लेकर अधिक सावधानी बरतेंगी।

मीडिया से बातचीत में नोरा ने कहा कि जब यह गाना शूट किया गया था, तब यह कन्नड़ भाषा में था और उन्हें इसके बोल का सही अर्थ समझ में नहीं आया था। बाद में हिंदी डबिंग के दौरान उन्हें गाने के शब्दों का मतलब समझ आया, जिसके बाद उन्हें काफी ग्लानि महसूस हुई। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कभी भी महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था।

सुनवाई के दौरान नोरा फतेही पैर में फ्रैक्चर के बावजूद बैसाखी के सहारे आयोग कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आगे से वह इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगी और समाज सेवा के तहत अनाथ बच्चों के लिए काम करेंगी।

बता दें कि विवादित गाने में कथित अश्लीलता और आपत्तिजनक बोल को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था। इस मामले में अभिनेता Sanjay Dutt को भी नोटिस जारी किया गया था। बीते दिनों संजय दत्त भी आयोग के सामने पेश होकर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा था कि गाने की मूल भाषा अलग होने के कारण उन्हें उसके शब्दों की जानकारी नहीं थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours