Adi Kailash और ॐ पर्वत यात्रा के लिए काठगोदाम से रवाना हुआ पहला जत्था

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी : Adi Kailash उत्तराखंड की प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा आदि कैलाश और ॐ पर्वत यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। शुक्रवार को काठगोदाम से 20 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर और जागेश्वर धाम के दर्शन भी करेंगे।

सुबह करीब 8 बजे कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने पारंपरिक कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पहले दल में कुल 20 यात्री शामिल हैं, जिनमें 13 महिलाएं और 7 पुरुष श्रद्धालु हैं।

KMVN की ओर से यात्रियों के लिए ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। भवाली और अन्य पड़ावों पर भी श्रद्धालुओं के स्वागत की विशेष तैयारी की गई है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहले कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर और जागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद दल पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश और ॐ पर्वत की ओर आगे बढ़ेगा।

आदि कैलाश को भगवान शिव का पवित्र धाम माना जाता है, जबकि ॐ पर्वत अपनी प्राकृतिक ‘ॐ’ आकृति के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं।

प्रशासन और पर्यटन विभाग के अनुसार इस बार यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्रद्धालुओं ने भी यात्रा को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ कुमाऊं की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours