14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

बसपा का चुनावी मंच हुआ तैयार, 15 अप्रैल को पीलीभीत में हुंकार भरेंगी अध्यक्ष मायावती

ख़बर रफ़्तार, पीलीभीत: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 15 अप्रैल को चुनावी रैली संबोधित करेंगी। पार्टी पदाधिकारियों ने इस बाबत तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक रैली आयोजित करने का स्थान तय नहीं है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पीलीभीत और शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली संबोधित करेंगी।

ऐसे में रैली का आयोजन बीसलपुर के आसपास किए जाने की रणनीति पर मंथन चल रहा है। बीसलपुर क्षेत्र शाहजहांपुर जनपद से भी जुड़ा है। बसपा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की 15 अप्रैल को चुनावी रैली से संबंधित सूचना मिली है। जिसके बाद रैली की तैयारियां की जा रही हैं।

रैली स्थल तय करने के लिए हो रहा विचार

बसपा प्रमुख मायावती की यह रैली पीलीभीत और शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। इसके लिए बीसलपुर में रैली स्थल तय किए जाने पर विचार विमर्श चल रहा है।

आठ अप्रैल को बरेली आएंगे आकाश आनंद

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी व राष्ट्रीय जोन कोआर्डीनेटर आकाश आनंद आठ अप्रैल को बरेली में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इस सभी में मंडल के सभी जनपदों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने दी है।

यह भी पढ़ें:- 8318.90 लाख रुपये से बन रहे पुल के दो बीम गिरे, बुलंदशहर-अमरोहा को जोड़ने के लिए चल रहा था निर्माण

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here