रिलीज से पहले ही निकल पड़ी ‘Crew’ की लौटरी, करीना, तब्बू और कृति की फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू जल्द फिल्म क्रू (Crew) में नजर आएंगी। फैंस के बीच इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है। हाल ही में क्रू का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया। ऐसे में यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स बेहद खुश हैं। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें क्रू ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

एकता कपूर का पोस्ट

एकता कपूर की फिल्म क्रू (Crew) ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में एकता की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया है। एकता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  यात्री ध्यान दें, #CrewTrailer YouTube पर हमारा शीर्ष डेस्टिनेशन है।

रिलीज से पहले ही निकल पड़ी ‘Crew’ की लौटरी, करीना, तब्बू और कृति की फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

क्या है कहानी

फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे एक एयरलाइन कंपनी में काम करने वाली तीन एयर होस्टेस करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की कहानी दिखाई गई है, जो दिवालिया हो गई हैं, जिसके चलते तीनों एक्ट्रेसेज के जीवन जीने में कठिनाई होती है।  इसके अलावा फिल्म में अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी नजर आने वाले हैं।

कब रिलीज होगी मूवी

यह फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर, शोभा कपूर, अनिल कपूर और रिया कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्ट्रेसेज की आने वाली फिल्म

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में लीड रोल निभाते हुए नजर आ सकती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सिंघम अगेन में भी नजर आएंगी। कृति जल्द फिल्म दो पत्ती में नजर आएंगी। तब्बू  ‘औरों में कहां दम था’ में नजर आएंगी।

You May Also Like

More From Author