बोर्ड परीक्षा 2024: बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से न करें खुद का मूल्यांकन, फेल होने पर न उठाएं गलत कदम

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का दौर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और अब स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट के साथ ही स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता की भी धड़कने तेज होने लगती हैं। अपने पेरेंट्स और समाज के दबाव के चलते कई स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जो रिजल्ट आते ही गलत कदम उठा लेते हैं।

ऐसे स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है वे ऐसा करने से बचें और साथ ही माता-पिता को भी अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। आपको समझना होगा कि बोर्ड एग्जाम में प्राप्त अंक आपको या आपके बच्चे का मूल्यांकन नहीं कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा 2024: बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से न करें खुद का मूल्यांकन, फेल होने पर न उठाएं गलत कदम

बाद में भी किया जा सकता रिजल्ट में सुधार

रिजल्ट जारी होते ही बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि अगर आपके किसी विषय में कम अंक आये हैं या आप एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं तो भी आपके पास पास होने या रिजल्ट में सुधार करने का मौका रहता है।

कंपार्टमेंट एग्जाम में लें भाग

ऐसा छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ही जिन विषयों में कम अंक आये हैं या फेल हो गए हैं उन विषयों की तैयारी शुरू कर दें क्योंकि बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। यह एग्जाम देशभर में हर बोर्ड की ओर से आयोजित किया। आप इसमें शामिल होकर अपने रिजल्ट में सुधार कर सकते हैं और फेल विषयों की परीक्षा देकर इसमें पास भी हो सकते हैं।

You May Also Like

More From Author