महिला आरक्षण बिल पास न होने पर रुपाली गांगुली का बयान

खबरे शेयर करे -

खबर रफ्तार, महिला आरक्षण बिल : महिला आरक्षण बिल संसद में पास न होने पर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने नाराजगी जताई है। ‘अनुपमा’ सीरियल से लोकप्रिय हुईं रुपाली अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। इस बार उन्होंने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश की महिलाओं का अधिकार था, जो उन्हें नहीं मिल सका।

रुपाली का मानना है कि जिस देश में मां दुर्गा की पूजा होती है और नारी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, वहीं महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक महिला परिवार को अकेले संभाल सकती है, लेकिन पिछले 30 वर्षों से महिला आरक्षण बिल लंबित है।

उन्होंने आगे कहा कि जब इस बिल पर वोटिंग का समय आया, तो कुछ लोगों ने इसके खिलाफ मतदान किया। उनके अनुसार, यह सिर्फ एक बिल नहीं बल्कि महिलाओं का हक और अधिकार था, जिसे नकार दिया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours