खबर रफ़्तार, टेढ़ीमोड़: कोखराज के बिदनपुर स्टेशन के समीप प्रयागराज से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे युवक कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
आरपीएफ भरवारी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पासवान ने बताया की बिदनपुर स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की वंदे भारत ट्रेन का आगे कूदने से हुई मौत की सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस ने उसे कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
शव के शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना शाम करीब आठ बजे की है।

+ There are no comments
Add yours