लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की हुंकार, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की 14 जनवरी से शुरुआत; वाराणसी में है खास इंतजाम

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, वाराणसी: लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से राहुल गांधी देश की सड़कों पर उतरने वाले हैं। 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की शुरुआत होने वाली है। राहुल गांधी इस यात्रा की शुरुआत इस बार मणिपुर से करेंगे और फोकस रहेगा उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस के अहम चेहरों का जमघट लगने वाला है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हो रही है। यह यात्रा सोनभद्र, चंदौली के रास्ते 14 व 15 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। इस यात्रा की अगुवाई कर रहे सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय इस यात्रा के दौरान काशी में सर्वाधिक समय देंगे। हालांकि यहां रात्रि प्रवास की उम्मीद कम जताई जा रही है लेकिन इस दौरान बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करना तय माना जा रहा है।

राहुल गांधी के मीरजापुर में रुकने की संभावना ज्यादा व्यक्त की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देशित कर दिया गया है। राहुल गांधी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में 11 दिन की होगी और बीस जिलों से होकर गुजरेगी। मीरजापुर के बाद प्रयागराज इसके बाद अमेठी, रायबरेली होते ही लखनऊ होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी।

अजय राय को मिली अहम कमान

राहुल गांधी कहां रुकेंगे, यह सब अभी तय नहीं है। उत्तर प्रदेश में यात्रा यादगार बनेगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपील की गई है। कांग्रेस के पदाधिकारी यात्रा की सफलता के लिए जुड़ने लगे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा इस यात्रा से आमजन को भी जोड़ना है। इसके लिए पार्टी की ओर से घर घर संपर्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को दी गई थी चुनौती

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours