चुनाव रुझानों पर गणेश गोदियाल का बड़ा बयान, उत्तराखंड में बदलाव का दावा

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Uttarakhand विधानसभा चुनावों के रुझानों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में आ रहे रुझानों के बीच जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बदलाव प्रकृति का शाश्वत नियम है और लोकतंत्र में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के अन्य राज्यों में बदलाव देखने को मिल रहा है, उसी तरह उत्तराखंड में भी आगामी चुनावों में परिवर्तन निश्चित है।

गोदियाल ने कहा कि केरल जैसे राज्य में लंबे समय के शासन के बाद बदलाव की संभावना बनती है, तो उत्तराखंड में भी जनता बदलाव की उम्मीद कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा नहीं किया था, इसलिए वहां के परिणामों पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं है।

उन्होंने असम के नतीजों पर जरूर आत्ममंथन की जरूरत बताई, लेकिन समग्र रूप से अन्य राज्यों के रुझानों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व संतुष्ट नजर आ रहा है।

उत्तराखंड में बदलाव का दावा

गणेश गोदियाल ने कहा कि असम को छोड़कर बाकी राज्यों के चुनावी रुझान इस बात का संकेत दे रहे हैं कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हरीश रावत का बड़ा फैसला

वहीं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चुनाव परिणामों के बाद नई रणनीति का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में निरंतर संवाद बेहद जरूरी है।

हरीश रावत ने घोषणा की कि वह 15 मई से पूरे प्रदेश में भ्रमण कर जनता के साथ संवाद करेंगे। उनका उद्देश्य लोगों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और पार्टी को मजबूत करना है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours