14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

लुधियाना: तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा, एक की मौत; दो वाहन लगा रहे थे रेस

ख़बर रफ़्तार, लुधियाना:  लुधियाना जिले के एक गांव में जोरदार एक्सीडेंट हुआ। जानकारी के अनुसार जिले के थ्रीके गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो कारों के बीच रेस लगाई जा रही थी। वहीं गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई है।

चार लोगों को रौंद दिया

पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार रात को पखोवाल रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि दो कारें आपस में रेस कर रही थीं। इनमें से एक के वाहन चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क के किनारे एक दुकान पर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। ये भिड़ंत इतनी भयानक थी कि इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और तीन बुरी तरह घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

पुलिस ने बताया कि सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें…केन विलियमसन ने बल्ले से मचाया गदर, दोनों पारियों में जड़ा शतक, Don Bradman के बड़े रिकॉर्ड की कर डाली बराबरी

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here