आनंदपुर साहिब से लौटते समय बस हादसा, एक महिला समेत 6 की जान गई

खबर रफ्तार, चंडीगढ़ : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा गांव के पास हुआ। बस में सवार सभी श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मेन माजरी गांव के निवासी थे, जो बैसाखी के अवसर पर आनंदपुर साहिब में मत्था टेककर लौट रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।

फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे में घायल 21 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours