22 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेली सेवा, आज से टिकट बुकिंग

खबर रफ्तार, देहरादून : चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी द्वारा बुकिंग पोर्टल 15 अप्रैल को शाम 6 बजे खोला जाएगा।

पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक किए जा सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू होगा।

यह सेवा गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित की जाएगी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यात्रियों से अपील की गई है कि टिकट केवल आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल (https://heliyatra.irctc.co.in) से ही बुक करें। सोशल मीडिया या अन्य अनधिकृत वेबसाइट्स के जरिए टिकट बुकिंग के झांसे में न आएं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours