वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, अब तक 6 मजदूरों की मौत

खबर रफ्तार, सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में अचानक विस्फोट होने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से झुलसे कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है, क्योंकि जिंदल अस्पताल के वेंटिलेटर फुल हो चुके हैं।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल मजदूरों में से 6 की मौत इलाज के दौरान हो गई। शुरुआती जानकारी में 7 से 10 लोगों के मरने और 30 से 40 मजदूरों के झुलसने की आशंका जताई गई थी।

विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।

फिलहाल प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours