18.7 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

आगरा की एक दवा फैक्टरी के गोदाम में लगी आग… मची अफरातफरी, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

ख़बर रफ़्तार, आगरा:  उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दवा फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया की है। यहां सेफकॉन दवा बनाने की फैक्टरी के गोदाम आग लग गई। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से कागज के गत्तों ने आग पकड़ ली। धमाके की आवाज से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मचारी फैक्टरी से दवाइयों को बाहर भी निकालते रहे। काफी माल निकाल लिया गया। फैक्टरी अछनेरा के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल की है।

ये भी पढ़ें…लुधियाना: तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा, एक की मौत; दो वाहन लगा रहे थे रेस

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here