कोर्ट के बाहर बोले सुनील पाल, मेरठ को बताया अच्छा शहर

खबर रफ्तार, सुनील पाल : स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पाल को मेरठ में एक शो के लिए बुलाकर अपहरण कर हरिद्वार ले जाने और फिरौती वसूले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल 10 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। सोमवार को सुनील पाल मेरठ कोर्ट में गवाही देने पहुंचे, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया।

कोर्ट से बाहर निकलने के बाद सुनील पाल ने मेरठ शहर की तारीफ करते हुए इसे एक अच्छा शहर बताया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से मेरठ आते रहे हैं और यहां उनके कई मित्र भी हैं। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद उन्होंने पहले मेरठ को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की थी, हालांकि कोर्ट में पेशी के बाद उनके सुर बदलते नजर आए।

सुनील पाल ने मीडिया से भी अपील की कि किसी भी घटना को सनसनीखेज बनाने के बजाय तथ्यों के आधार पर रिपोर्टिंग की जाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ हुआ मामला एक गंभीर अपराध है, लेकिन इसके आधार पर पूरे शहर की छवि को गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से मेरठ आने और शहर के माहौल को स्वयं अनुभव करने की भी अपील की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours