-
कार में सवार आठ लोगों में से एक महिला की मौके पर मौत, सात घायल
-
एसडीआरएफ टीम ने वाहन काटकर बाहर निकाला शव
खबर रफ्तार, कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: ब्यासी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कौड़ियाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर
सरियों से लदे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के समय कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह, की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कार में बुरी तरह फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने वाहन को काटकर शव को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए अन्य सात लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी को सामान्य चोटें बताई जा रही हैं।
फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours