खबर रफ़्तार, महराजगंज: शुक्रवार को महाराजगंज बस स्टेशन से यात्री बस गोरखपुर के लिए रवाना हुई। तेज बारिश हो रही थी, इस बीच गोरखपुर से आ रही बस अनियंत्रित होकर टकरा गई।
गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर अगया के पास दो बसों की टक्कर हो गई। इसमें तीसरी बस भी अनियंत्रित होकर गड्ढे के किनारे चली गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्रियों को घायल होने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महाराजगंज बस स्टेशन से यात्री बस गोरखपुर के लिए रवाना हुई। तेज बारिश हो रही थी, इस बीच गोरखपुर से आ रही बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। यही नहीं पीछे से आ रही तीसरी बस भी अनियंत्रित होकर गड्ढे के किनारे चली गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस सहित एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद बचाव राहत कार्य शुरू हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव राहत कार्य में आसपास के लोगों ने काफी मदद की। भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours