CM अरविंद केजरीवाल ने ED कस्टडी से दिया एक और निर्देश, स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा है मामला

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से एक और निर्देश जारी किया है। ताजा मामला स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज आज मंगलवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।
इससे पहले जल मंत्रालय को दिया था आदेश

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। इससे पहले दो दिन पहले उन्होंने ईडी की कस्टडी से सरकार को अपना पहला आदेश जारी किया था।

मालूम हो कि यह आदेश जल मंत्रालय से संबंधित था और निर्देश नोट के माध्यम से भेजा गया था। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी आदेश के बारे में जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें…दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इन स्टेशनों पर कई गेट रहेंगे बंद

You May Also Like

More From Author