ऊधम सिंह नगर: पत्नी अनीता की गला घोंटकर हत्या, अवैध संबंधों का विरोध करने पर घटना को दिया अंजाम

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार,  ऊधम सिंह नगर: जंगल में महिला की जली हुई लाश मिलने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों का विरोध करने पर चारूबेटा निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी अनीता की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को डीजल से जला दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खटीमा में टेड़ाघाट के जंगल में महिला की जली हुई लाश मिलने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों का विरोध करने पर चारूबेटा निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी अनीता की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को डीजल से जला दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नई बस्ती टेड़ाघाट (चारूबेटा) निवासी अनीता देवी का शनिवार को घर के करीब 400 मीटर दूर जंगल में जला शव मिला था। अनीता के भाई नानकमत्ता निवासी रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने अनीता के पति सुरेश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया। रविवार रात पुलिस ने सुरेश को मुंडेली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ विमल रावत के अनुसार पूछताछ में सुरेश ने बताया कि अनीता के उसके दूसरी महिला से संबंध की जानकारी हो गई थी। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। सीओ ने बताया कि सुरेश के विरुद्ध हत्या व साक्ष्य छुपाने की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

सुरेश के अनुसार शुक्रवार को वह अल्मोड़ा से बस में सवार होकर हल्द्वानी होते हुए रात में खटीमा पहुंचा और जंगल में छुप गया। मौका देखकर रात में उसने पत्नी को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। करीब एक घंटे घर में रहने के बाद वह पत्नी को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने मौका देखकर अनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव डीजल से जला दिया। सुबह वह रोडवेज बस से हल्द्वानी गया और वहां से पड़ोसी से घर के वारे पूछताछ की। इसके बाद उसने घटना के बारे में फोन से बहन, ससुर और साले को बताते हुए कहा कि वह खटीमा पहुंच रहा है। घर पहुंचकर वह अनजान बना रहा और लोगों को गुमराह करता रहा कि वह सुबह ही अल्मोड़ा से आया है।

खुद के अवैध संबंध के बावजूद पत्नी पर करता था शक

पुलिस ने बताया कि सुरेश के स्वयं दूसरी महिला के साथ संबंध थे। इसके बावजूद वह अनीता के किसी और से बात करने पर शक करता था। अनीता लगातार उससे दूसरी महिला को छोड़ने के लिए कह रही थी। इस वजह से उनके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ रहा था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours