सवारियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, बिना चालक के 100 मीटर तक दौड़ी और पेड़ से टकरा कर पलट गई

ख़बर रफ़्तार, कौशांबी: सरायअकिल क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे ब्रेक फेल हो जाने के कारण सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस पलटी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच सीओ चायल भी सरायअकिल और पिपरी थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। दर्जन भर घायल सवारियों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल उपचार के लिए भेजा गया।
सवारियों से भरी प्राइवेट बस करारी से प्रयागराज जा रही थी। बस में लगभग दो दर्जन सवारियां थीं। ब्रेक फेल होने पर चालक कूद गया और लगभग 100 मीटर आगे जाकर बस पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में अगले हफ्ते बढ़ेगी गर्मी, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल; तेज हवाएं चलने की आशंका

घायलों में हिमांशु, अर्चना, अरविंद, सावित्री, कमल आदि हैं। बस पलटने की जानकारी होने पर उसमें सवार सवारियों के परिजन भी चिंतित हो उठे। कोई फोन से हालचाल लेने के लिए परेशान रहा तो कोई जानकारी होने पर अस्पताल पहुंच गया।

You May Also Like

More From Author