ख़बर रफ़्तार, रामनगर: एक बुजुर्ग महिला ने दिल्ली से रामनगर आकर वोट दिया और उसके बाद प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग महिला की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया वृद्धा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।
पारु पांच महीने से दिल्ली में थी। 19 अप्रैल को मतदान था, इसलिए वृद्धा ने अपने बेटियों से रामनगर अपने घर जाकर वोट देने की इच्छा जताई। वोट देने के लिए अपने बच्चों से जिद करने लगी।
हार्ट अटैक से मृत्यु होने की आशंका
मां की इच्छा को समझते हुए बच्चों ने भी रामनगर लाने पर हामी भरी। पारु देवी के रिश्तेदार नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी के साथ रामनगर अपने घर पहुंची। घर छोड़ने के बाद बेटी कुछ ही देर में वापस दिल्ली चली गई।
यह भी पढ़ें- सवारियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, बिना चालक के 100 मीटर तक दौड़ी और पेड़ से टकरा कर पलट गई
घर में अकेले होने व चलने में अक्षम होने पर वृद्धा ने अपने परीचितों से मतदान केंद्र तक ले जाने व वापस घर छोड़ने को कहा। करीब डेढ़ बजे उन्होंने लखनपुर बूथ में अपना वोट दिया।
शाम पांच बजे करीब वह घर में चिल्लाने लगी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मृत्यु होने की आशंका है।
