झुककर निकली सोनम… चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी

खबर रफ़्तार, गाजीपुर: गाजीपुर में सखी वन स्टाप सेंटर से सोनम रघुवंशी झुककर निकली। उसका चेहरा तक कोई नहीं देख पाया। ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने गेट बंद करा दिया था।

इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद लापता पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के नंदगांव इलाके में स्थित एक ढाबा से बरामद की गई। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सोनम रघुवंशी खुद को पूरी तरह से बचाती नजर आ रही थी। वह सखी वन स्टाप सेंटर से पुलिस की घेरे में झुककर निकली। उसके परिजनों से बातचीत के बाद मेघालय और स्थानीय पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराया। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की जा रही थी, साथ ही पीएसी के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।

झुककर निकली सोनम… चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी

मेघालय पुलिस के आने के पहले ही पीएसी और स्थानीय पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी। अस्पाल परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। पिछले गेट से मेघायल पुलिस शाम पांच बजे अंदर गई। इस दौरान कई बार वन स्टाप सेंटर की बिजली भी गुल हुई।

झुककर निकली सोनम… चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी

अंदर कागजी कार्रवाई चल रही थी तो बाहर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। ड्रोन के भी सहारे सोनम के अस्पताल परिसर से जाने तक गिरानी की गई। शाम करीब सात बजकर पांच मिनट पर सोनम को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

झुककर निकली सोनम… चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी

काली जींस और टी-शर्ट पहनी सोनम का चेहरा भी काले गमछे से बांध दिया गया था। गाड़ी से उतरते ही सोनम से सवालों की झड़ी लग गई। मीडिया के सवालों से बचाते हुए पुलिस सोनम को भगाते हुए अस्पताल ले गई। अस्पताल में करीब 40 मिनट तक सोनम का मेडिकल मुआयना किया गया।

परिसर के अंदर खिड़की के पास भी पुलिस तैनात रही। आठ बजकर 15 मिनट पर पुलिस सोनम को उसी तरह बाहर लेकर आई, जिस तरह अंदर गई थी। उसे दो महिला पुलिस ने पकड़कर रखा था।

झुककर निकली सोनम… चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी

गाजीपुर में ढाबे पर मिली सोनम
मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद लापता पत्नी सोनम 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे में मिली। मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने दावा किया कि सोनम ने ही सुपारी देकर पति राजा की हत्या कराई। मामले में सोनम (24) सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा इलाके में दोनों लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को खाई में मिला था, जबकि सोनम लापता थी। डीजीपी ने बताया कि सोनम ने गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा। यूपी के ललितपुर से आकाश राजपूत (19), इंदौर से विशाल चौहान (22) व राज कुशवाहा (21) और आनंद कुर्मी को (23) सागर से गिरफ्तार किया।

Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
आरोSonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with droneपियों ने कबूला कि सोनम ने ही हत्या के लिए सुपारी दी थी। मेघालय पुलिस की टीम सोमवार शाम गाजीपुर पहुंच गई। टीम ने सोनम से पूछताछ की लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी।
झुककर निकली सोनम… चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी
सोनम ने ढाबे से परिजनों को किया था फोन 
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून और व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि सोनम सोमवार तड़के वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबे पर मिली। उसने सुबह करीब तीन बजे परिजनों को फोन कर ढाबे पर होने के बारे में बताया। सोनम के परिजनों ने इसकी जानकारी इंदौर पुलिस को दी। इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। ढाबा संचालक साहिल यादव ने बताया कि सोनम रविवार रात एक बजे आई थी। उसने परिजनों को कॉल करने के लिए फोन मांगा था। फोन पर वह लगातार रो रही थी।
Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
प्रेमी राज के लगातार संपर्क में थी
पुलिस सूत्रों का दावा है कि मेघालय में हनीमून के दौरान भी सोनम लगातार राज कुशवाहा के संपर्क में थी। मूल रूप से बिहार का रहने वाला राज सोनम के यहां ही काम करता था। दावा किया जा रहा है कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध हैं।

Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
मेघालय पुलिस ने कहा, अभी कहना मुश्किल है कि सोनम इतने दिनों तक कहां छिपी थी। हत्या का मकसद भी साफ नहीं है। शुरुआती जांच के अनुसार, राज और सोनम की इसमें मिलीभगत है। राज कुशवाहा मेघालय नहीं पहुंचा था, लेकिन वह अन्य तीन आरोपियों के संपर्क में था।

Sonam Raghuvanshi case came out bending down no one could even see her face she was being monitored with drone
तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर 
सोमवार की देर रात सोनम को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है। अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय जा रही है। दूसरी तरफ, सोमवार की शाम सोनम का भाई गोविंद सहित कुछ परिजन गाजीपुर पहुंच गए। गोविंद ने बहन को निर्दोष बताया और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मामले में बहन दोषी हो तो, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

सिर पर आगे और पीछे दो तीखे वार 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राजा रघुवंशी के शरीर पर कई तीखे घावों की पुष्टि हुई है। सिर पर सामने और पीछे दो बड़े घाव थे। खाई में फेंकने से हड्डियां भी टूट गई थीं। पुलिस को घटनास्थल से ही हत्या में इस्तेमाल हथियार दाओ भी मिला।

You May Also Like

More From Author