14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

सुक्की के सात मोड़ पर लगी वाहनों की कतार, जाम से हलकान हुए चारधाम तीर्थयात्री

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी:  चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को यात्रा के तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई। जिसके चलते धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ धामों के दर्शन व पूजन को उमड़ रही तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

Gangotri Highway Long Traffic Jam of vehicles in Sukki tourists worried Uttarakhand News in Hindi

गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर दोपहर बाद करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने गंगनानी, सोनगाड़ से गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाकर जाम खुलवाया। हालांकि यहां हाईवे संकरा होने से जाम की स्थिति बनी हुई है।
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here