ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी: उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। उत्तरकाशी में झमाझम बारिश हुई। वहीं जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर मैदानी इलाकों में तेज धूप से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से जलभराव हो गया, जिससे यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा हुई।

