दिल्ली से झांसी जा रही ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला, फिर जो हुआ; रह जाएंगे दंग

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  24 सितंबर को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नई दिल्ली से झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आई और जैसे ही रवाना हुई तो एक यात्री का चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसल गया।

यात्री का पैर ट्रेन ओर प्लेटफार्म के बीच मे जाने लगा तो आरपीएफ के जवान एएसआई घनश्याम मीना ने दौड़ कर ट्रेन के साथ घसीटते हुए यात्री को पकड़ा। किसी तरह से यात्री को ट्रेन ओर प्लेटफार्म के बीच जाने से सुरक्षित बचा लिया।

सुरक्षित बचाया गया यात्री उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में डुमरई का रहने वाला है। यात्री का नाम हरदयाल पुत्र घनशू राम है। वह निज़ामुद्दीन से वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई (झाँसी) तक की यात्रा करने वाला था। सुरक्षित बचाए गए यात्री और प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने RPF जवान का धन्यवाद दिया।

You May Also Like

More From Author