16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

भारत ने जीते 4 गोल्‍ड, लेकिन स्‍थान का हुआ नुकसान, यहां देखें पूरी पदक तालिका

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  भारत ने बुधवार को चीन के हांगझाऊ में जारी एशियन गेम्‍स 2023 के चौथे दिन की शानदार शुरुआत की। भारत को निशानेबाजी के जरिये एक गोल्‍ड और एक सिल्‍वर मेडल मिला।

भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्‍टल टीम इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीता। वहीं सिफत कौर सामरा, आशी चौकसे और मणिनी कौशिक ने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता। इसी के साथ भारत के कुल मेडल की संख्‍या 16 हो गई है।

भारत ने खबर लिखे जाने तक चार गोल्‍ड, 5 सिल्‍वर और सात ब्रॉन्‍ज मेडल जीते हैं। भारत को हालांकि, एशियन गेम्‍स की प्‍वाइंट्स टेबल में एक स्‍थान का नुकसान हुआ है।

दरअसल, भारत तीसरे दिन की समाप्ति तक 14 मेडल के साथ छठे स्‍थान पर था। मगर थाईलैंड ने पांच गोल्‍ड मेडल जीतकर भारत को पीछे छोड़ा और छठा स्‍थान हासिल किया। भारत अब सातवें स्‍थान पर पहुंच गया है। यहां आप पदक तालिका देख सकते हैं।

Asian Games Medal Tally: जानें मेडल तालिका का हाल?

क्रम देश गोल्ड सिल्वर कांस्य टोटल
1. चीन 58 31 13 102
2. कोरिया 15 16 21 52
3. जापान 9 21 21 51
4. उज्बेकिस्तान 5 6 11 22
5. हांगक 5 4 10 19
6 थाईलैंड 5 1 5 11
7. भारत 4 5 7 16

 

 

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here