16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

लोकसभा चुनाव : लाभार्थी संपर्क से चुनावी राह सुगम करेगी भाजपा, दिल्ली के 13 हजार से अधिक बूथ पर चलेगा अभियान

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में बड़ी उम्मीद है। वह उनसे संपर्क कर अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पिछले कई माह से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अब बड़े स्तर पर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सभी मतदान केंद्रों को इस अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी चल रही है और पार्टी का प्रयास अगले सप्ताह तक इसे शुरू करने की है।

पहले चरण में तैयार की गई 1.27 लाख लाभार्थियों की सूची

भाजपा नेताओं का कहना है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत में लाभार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसे ध्यान में रखकर लोकसभा चुनाव में भी इन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश हो रही है।

इसके लिए लाभार्थी मेला, सम्मेलन, जनसंपर्क सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में 1.27 लाख लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी और लगभग 40 हजार से संपर्क किया जा चुका है। नेताओं का कहना है कि लाभार्थियों की संख्या इससे बहुत अधिक है। उनकी पहचान करने के लिए अगले कुछ दिनों में अभियान शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here