खबर रफ्तार, दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं, जिससे गैस की मांग में तेज वृद्धि होती है। इस अवधि में राज्य को लगभग 9.67 लाख कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है।
नैनीताल पार्किंग में अचानक मचा हड़कंप, कार के अंदर मिला शव
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

+ There are no comments
Add yours