मिताली बाग की कार पर हमला, टीएमसी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

खबर रफ्तार, कोलकाता: मिताली बाग की कार पर हमला पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है और टीएमसी तथा भाजपा के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सांसद मिताली बाग के काफिले पर हमला हुआ और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई।

टीएमसी सांसद मिताली बाग ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि अरामबाग में चुनाव प्रचार के समय उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। उनके अनुसार, हमले में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे वह और उनके ड्राइवर घायल हो गए।

टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी आरोप लगाया कि मिताली बाग, जो अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, उनके काफिले पर हमला हुआ। पार्टी का कहना है कि इस घटना में उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

दिल्ली में सीएम धामी और हरदीप सिंह पुरी की अहम बैठक

पार्टी ने इस घटना को एक जनप्रतिनिधि, विशेषकर अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली महिला सांसद पर गंभीर और कायरतापूर्ण हमला बताया है।

टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी हार के डर से वह हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। पार्टी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे इस तरह की राजनीति का विरोध करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours