नैनीताल पार्किंग में अचानक मचा हड़कंप, कार के अंदर मिला शव

खबर रफ्तार, नैनीताल पार्किंग: नैनीताल के क्लेक्ट्रेट पार्किंग इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर एक अधिवक्ता का शव संदिग्ध हालत में मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार काफी समय से पार्किंग में खड़ी थी और अचानक गोली चलने जैसी आवाज सुनाई देने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने जब जाकर देखा तो कार के अंदर अधिवक्ता गंभीर अवस्था में पड़े थे। तुरंत इसकी सूचना पार्किंग संचालक ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन का दरवाजा खोलकर जांच की। अंदर अधिवक्ता का शव मिला, और पास से एक हथियार तथा एक कथित सुसाइड नोट बरामद होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नोट में मानसिक तनाव और बीमारी का जिक्र बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मौके पर मचा हाहाकार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours