Kashipur: मुख्यमंत्री ने 73.94 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

खबरे शेयर करे -
खबर रफ़्तार ,काशीपुर: Kashipur क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से 73.94 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 24.46 करोड़ रुपये की लागत से तीन नई योजनाओं का शिलान्यास तथा 49.48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

स्टेडियम तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग की खराब स्थिति का संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क सुधार कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काशीपुर व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसलिए क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रही अन्य प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 133 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा लगभग 499 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं करीब 1,950 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours