Team-india: नई टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर को कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को मौका

खबरे शेयर करे -
खबर रफ़्तार ,भारत: Team-india आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपते हुए उन्हें नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम चयन में कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं, जिन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है।

सबसे चर्चा में रहने वाला फैसला पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर रखना रहा। सूर्यकुमार न केवल कप्तानी से हटाए गए हैं, बल्कि उन्हें इस दौरे के लिए टीम में भी जगह नहीं मिली है। वहीं अक्षर पटेल से उपकप्तानी की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, हालांकि वह अपनी जगह टीम में बनाए रखने में सफल रहे हैं।

चयन समिति ने युवा प्रतिभाओं पर भी भरोसा जताया है। महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रिंस यादव को भी राष्ट्रीय टीम में पदार्पण का अवसर मिला है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इसके अलावा आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए भी 16 सदस्यीय भारतीय टी20 टीम का चयन किया गया है। इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। टूर्नामेंट में भी श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभालेंगे।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours