New-delhi: प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

खबरे शेयर करे -

एफएनएन ,नई दिल्ली: New-delhi  में गुरुवार को भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की।

इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों नेताओं के बीच भारत-वेनेजुएला संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत का मुख्य फोकस ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर रहा।

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यह साझेदारी भविष्य में और मजबूत होगी।

डेल्सी रोड्रिगेज वर्तमान में पांच दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भी नेतृत्व कर रही हैं, जिसमें वेनेजुएला के कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करना और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को नई गति देना है। बातचीत में दोनों पक्षों द्वारा संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और भविष्य के सहयोग के नए अवसरों पर विचार किया जाएगा।

भारत और वेनेजुएला के बीच यह वार्ता वैश्विक कूटनीतिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours