7 Saal Ki Masoom से दरिंदगी, रातभर गायब रही बच्ची, सुबह खुला खौफनाक राज

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, मथुरा : 7 Saal Ki Masoom हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने 7 साल की बच्ची के साथ रात भर श्मशान में हवस का शिकार बनाया. मामले की जानकारी तब हुई, जब बच्ची सुबह श्मशान घाट के पास मिली. मामले की जानकारी होते ही परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि पूरा मामला कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव का है. जहां बच्ची अपनी मां के साथ ऱात में सो रही थी. इस दौरान गांव का ही एक युवक पहुंचा और घर में घुसकर चुपके से बच्ची को उठाकर ले गया. वहीं बच्ची के साथ रात भर रेप किया और फिर बच्ची को श्मशान घाट के पास छोड़कर फरार हो गया. वहीं मामले की जानकारी तब हुई, जब सुबह बच्ची गायब मिली.

वहीं परिजनों ने गांव वालों को खोजना शुरू किया. इस दौरान बच्ची श्मशान घाट के पास गंभीर हालत में मिली. बच्ची ने खुद के साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ की जा रही है. बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours