ख़बर रफ़्तार, मसूरी: भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। यहां वह मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें…कांग्रेस ने पंजाब की जालंधर सीट से पूर्व सीएम चन्नी को उतारा, स्वर्ण मंदिर पहुंच हुए नतमस्तक
