ख़बर रफ़्तार, जालंधर: कांग्रेस ने पंजाब की छह लोकसभा सीटों पर रविवार देर शाम अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें जालंधर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया गया। जिसके बाद चन्नी अमृतसर में श्री दरबार साहब में नतमस्तक होने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
.jpg)
उनके साथ में जालंधर से विधायक परगट सिंह, लाडी शेरोवालिया, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, राजेंद्र सिंह बाबा भी दिखे। इसके अलावा साथ में आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली, नकोदर कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉक्टर नवजोत दहिया भी थे।
