ख़बर रफ़्तार, नैनीताल: नीलांचल कॉलोनी में अफसाना की मौत के मामले में पति के फरार होने से हत्या की असल वजह साफ नहीं हो पाई है। इस बीच एक फोटो के वायरल होने से मामला उलझ गया है। फिलहाल हत्या की वजह शक करना बताया जा रहा है।
ये पढ़ें-मसूरी पहुंचे जेपी नड्डा, टिहरी से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे चुनावी जनसभा
इसके बाद सुबह करीब चार बजे वह कमरे को बाहर से बंद कर चला गया था और दोनों बेटियों को भी ले गया। बाद में कमरे से अफसाना का शव मिला था। ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं यही तस्वीर तो अफसाना की हत्या की वजह बनी। मामले की जांच कर रहे मनोज कुमार का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है।
