दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ भारी बारिश, छाए घना अंधेरा; लाइट जलाकर गुजर रहे वाहन चालक

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम सुहावना हो गया है। बाहरी दिल्ली में बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। इसके साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दोपहर में बादल छाए रहने और फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है।

You May Also Like

More From Author