खबर रफ़्तार, गाजियाबाद: लोनी के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला जर्जर मकान गिर गया। मकान में पांच लोग दब गए। पांचों लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
मकान बिना पिलर के बना था। मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं। अभी इस मामले में किसी के मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मकान का मलबा हटाने का काम अभी चल रहा है। यह मकान मिट्टी से बना हुआ था।