एक्सीडेंट के बाद Divyanka Tripathi का छलका दर्द, ट्रॉमैटिक एक्सीडेंट पर कहा- ‘मैं दर्द में थी…’

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का हाल ही में बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके हाथ की दो हड्डी टूट गई थी। दिव्यांका की तुरंत सर्जरी भी करानी पड़ गई थी।

दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की खबर उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने दी थी। विवेक ने बताया था कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद दिव्यांका की सर्जरी करानी पड़ी थी। अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने इस एक्सीडेंट को ट्रॉमैटिक बताया है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से निकलते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है। दिव्यांका ने कहा, “हैलो मेरी सर्जरी हो गई है। मैं डिस्चार्ज भी हो रही हूं। हमारे साइंस ने कितनी प्रगति कर ली है। मेरी रिकवरी से मेरे डॉक्टर बहुत खुश हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है, क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं।

Divyanka Tripathi

 

ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस से गुजरी दिव्यांका त्रिपाठी

ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद वह किस दर्द से गुजरी हैं। बकौल एक्ट्रेस, इतना प्यार और परवाह करने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं। सब मुझे मिला, बस मैं सबका जवाब नहीं दे पा रही। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं, लेकिन मैं बिजी और दर्द में थी।”

दिव्यांका ने कहा, “और हां, आपके द्वारा मिली प्राइवेसी के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि यह मेरी लाइफ का थोड़ा ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस था। मैं सभी प्यार की प्रशंसा करती हूं। धन्य हूं दिल से।”

हाल ही में, दिव्यांका टीवी सीरीज अदृश्यम में नजर आ रही हैं। इसमें दिव्यांका के साथ एजाज खान भी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह शो सोनी लिव पर गुरुवार और शुक्रवार को स्ट्रीम हो रही है।

You May Also Like

More From Author