14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त, मंत्री बोले- पेपर लीक करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ख़बर रफ़्तार, बरेली :  सिपाही भर्ती परीक्षा पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने सेंधमारी की है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त दोबारा कराए जाने की मांग उठा रहे थे। शनिवार को यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है।

शनिवार को शहर पहुंचे बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, निष्पक्ष और पारदर्शिता से जांच कराई जा रही है। कई आरोपियों को जेल भेजने का काम किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वालों पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

प्रभारी मंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस पार देश में 400 से पार और प्रदेश में सभी 80 सीटों पर भाजपा जीतेगी। यूपी में कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, पहले भी हो चुका है। नई पैकिंग में पुराना माल है।

विकास कार्यों की समीक्षा की

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बरेली पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकार वार्ता की। इसके बाद कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निकल गए। इससे पहले उन्होंने पर्यटन की योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में सांसद संतोष गंगवार विधायक डीसी वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। महापौर उमेश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भी भाग लिया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बरेली शहर को नाथ गलियारा और नाथ नगरी का तोहफा जल्दी ही मिलेगा। इसके तहत पर्यटन को विकसित किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन के लिए लोग बरेली भी आएंगे। 

ये भी पढ़ें…हरिद्वार में माघ पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here