Rishikesh JE में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : 50 हजार की रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Rishikesh JE उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने ऋषिकेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (JE) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी JE पर सरकारी टेंडर की पेमेंट जारी करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में सरकारी टेंडर के तहत कार्य किया था, लेकिन भुगतान जारी करने के एवज में संबंधित JE रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस विभाग ने ट्रैप टीम गठित की। टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी फैसल खान को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी फैसल खान उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। विजिलेंस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours