रामनवमी के मौके पर इंदौर में हुआ बड़ा हादसा, श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की छत ढहने से बावड़ी में गिरे 25 श्रद्धालु

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, इंदौर : रामनवमी के मौके पर इंदौर में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से कुछ श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए, जिन्हें बचाने का कार्य जारी है। फिलहाल, किसी अधिकारी ने घटना से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है

  • 25 श्रद्धालु बावड़ी में गिरे

इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई और लगभग 25 लोग बावड़ी में गिर गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और 108 नंबर पर फोन करके इसकी जानकारी दी।

  • हवन के दौरान ढह गई छत

हालांकि, बताया जा रहा है कि घटना के कई देर बाद तक वहां फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। फिलहाल, घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मन्दिर में हवन चल रहा था, जिसकी वजह से लोग छज्जे पर बैठे थे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई और यह हादसा हो गया।

  • तंग गलियों के कारण बचाव कार्य में हो रही परेशानी

इस हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तंग गलियां होने से राहत कार्य में थोड़ी परेशानी आ रही है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। बावड़ी में गिरे कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया है। कलेक्टर और प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours