Alanknanda river में गिरा व्यक्ति, चट्टान से फिसलने के बाद तेज बहाव में बहा; तलाश जारी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, उत्तराखंड: Alanknanda river में एक व्यक्ति के गिरने और बहने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चट्टान से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरा। कुछ देर तक वह नदी के पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तेज बहाव में वह नजरों से ओझल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। टीम ने तत्काल नदी के आसपास संभावित स्थानों पर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। बचावकर्मी नदी के किनारे और पानी के भीतर संभावित जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

नदी में संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी

अलकनंदा नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती बनी हुई है। बचाव दल लगातार संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहा है। फिलहाल व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours