PM मोदी को भेंट की जाएगी 56 इंच की ये खास बांसुरी, पीलीभीत की ह‍िना परवीन ने तीन द‍िन में की तैयार

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, पीलीभीत: पहली बार तराई के इस शहर में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 56 इंच की बांसुरी भेंट की जाएगी। इस बांसुरी को हिना परवीन ने तैयार किया है। तराई के इस शहर का बांसुरी उद्योग देश-विदेश में प्रसिद्ध है। योगी सरकार ने बांसुरी उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल करके नई पहचान दी है।

करीब दो साल पहले पीलीभीत महोत्सव के दौरान 16 फीट लंबी बांसुरी का प्रदर्शन किया गया था। यह विश्व रिकॉर्ड में शामिल है। महोत्सव के दौरान प्रदर्शित की गई उस बांसुरी को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसाद ने बजाकर भी देखा था।

पीलीभीत की बांसुरी को म‍िल चुका है जीआई टैग 

पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से पीलीभीत की बांसुरी को जीआई टैग भी प्राप्त हो चुका है। इस टैग के मिल जाने के बाद पूरे देश में कहीं पर भी कोई अन्य पीलीभीत के नाम से बांसुरी बनाकर नहीं बेच सकेगा। अब प्रधानमंत्री को यहां की बनी बांसुरी स्मृति चिह्न के तौर पर भेंट करने की तैयारी है।

ह‍िना परवीन ने तीन द‍िन में की तैयार

लाल रोड पर स्थित कारीगर हिना परवीन ने तीन दिन के परिश्रम से इस बांसुरी को विशेष तौर पर प्रधानमंत्री के लिए तैयार किया है। उनके पौत्र मोहम्मद जकी ने बताया कि भाजपा की ओर से इस बांसुरी को तैयार करने का ऑर्डर मिला था। उसी के अनुरूप बांसुरी को तैयार किया गया है। बांसुरी को भगवा रंग देने के साथ ही मोर पंखी लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली से लखनऊ और मुरादाबाद की ओर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, आज रूट रहेगा डायवर्ट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours