ख़बर रफ़्तार, ऊधमसिंह नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए मंगलवार को रुद्रपुर और किच्छा नो ड्रोन जोन घोषित रहेगा। इसके साथ ही एंटी ड्रोन यूनिट की निगहबानी भी रहेगी। फ्लीट की रिहर्सल कर चिह्नित की गई कमियों को दूर किया गया।
एसएसपी बोले
रैली को लेकर पुख्ता सुरक्षा की गई है। पांच एसपी, 12 एडिशनल एसपी, 18 सीओ और पांच कंपनी पीएसी तैनात की गई है। क्यूआरटी, एटीएस सहित अन्य टीमें भी तैनात होंगी। रैली में भारी भीड़ पहुंचने को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मंगलवार को किच्छा और रुद्रपुर नो ड्रोन जोन घोषित किया जाएगा। – मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
