लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव से पहले कैश ले जाने वालों ने बदला तरीका, कैंटर से ले जा रहे थे लाखों की नगदी

ख़बर रफ़्तार, गढ़मुक्तेश्वर:  हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ कैंटर में सवार होकर जा रहे दो पशु व्यापारियों से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपए की नगदी बरामद की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सुबह को टोल प्लाजा पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कैंटर आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन वह तेज गति से चलाने लगा।
एक गलती से हुए गिरफ्तार
पुलिस को संदेह हुआ और कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर में मौजूद दोनों व्यापारियों की तलाशी लिए जाने पर 25 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई।

पूछताछ में पशु व्यापारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने 25 लाख रुपए की नगदी को कब्जे में लेकर फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम को सौंप दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे का कहना है कि पूछताछ जारी है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: सबसे ज्यादा खतरे की जद में राज्य की पांच हिमनद झीलें, लगाए जाएंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम, टीम गठित

You May Also Like

More From Author